भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज नाॅर्थ ईस्ट सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने एक रोड शो भी किया। इस रोड शो में उनके साथ हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भी नजर आईं। इस मौके पर जब सपना से भाजपा में शामिल होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं शामिल हुईं सिर्फ मनोज तिवारी के नामांकन में आईं हूं। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
मनोज तिवारी ने किया नामांकन, रोड शो में शामिल हुईं सपना चौधरी
