कल्याणपुर में नौ साल पहले चरस तस्करी के आरोप में जेल भेजे गए युवक को कोर्ट ने बुधवार को दोषमुक्त करार दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपित के शरीर पर 16 चोटें थी, जिसका उल्लेख नहीं किया गया।
ये चोटें कहां से आईं, इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। प्रकरण को लेकर विवेचक वर्तमान में कानपुर देहात साइबर क्राइम थाने में तैनात अब्दुल कलाब की जांच के लिए कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को आदेश दिए हैं।
यह है पूरा मामला
कल्याणपुर थाने के तत्कालीन दारोगा अब्दुल कलाम ने 20 अक्टूबर 2016 को गूबा गार्डन राधापुरम निवासी शिवम उर्फ लकी को महाराणा प्रताप स्कूल के पश्चिमी गेट के सामने से गिरफ्तार किया था। दावा था कि उसके पास के पास से 240 ग्राम चरस बरामद हुई है।
