डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के निधन के बाद विद्या प्रतिष्ठान के सदस्य और पवार परिवार के करीबी किरण गुजार ने बड़ा खुलासा किया है। किरण गुजार ने शुक्रवार को कहा कि NCP प्रमुख अजीत पवार की आखिरी इच्छा पार्टी के दोनों गुटों को एक करना था।
दरअसल, बुधवार को विमान दुर्घटनाग्रस्त होने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार बेटे पार्थ और जय ने बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में की।
अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किरण गुजार ने कहा, “आज, अजित पवार की अस्थियों को यहां संगम में विसर्जित किया गया। ‘दादा’ की आखिरी इच्छा थी कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होना चाहिए। सभी को एकजुट होना चाहिए। इस बारे में पूरे परिवार में बात हो रही थी। उनसे मेरी आखिरी फोन कॉल में, उन्होंने मुझसे कुछ चुनाव से संबंधित कागजात मांगे थे।”

Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.