UP Bar Council Chunav बार काउंसिल ऑफ उप्र के चुनाव में आज शुक्रवार को प्रयागराज समेत 18 जिलों में चौथे व आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। प्रयागराज में महर्षि दयानंद मार्ग (थार्नहिल रोड) स्थित काउंसिल परिसर में मतदान के लिए दो कतार लगी हैं। यहां चार दिन यानी दो फरवरी तक वोट डाले जाएंगे, जबकि अन्य 17 जिलों में शुक्रवार व शनिवार को मतदान होगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रयागराज में 4 दिन होगी वोटिंग
UP Bar Council Chunav पहले प्रयागराज में भी 30 व 31 जनवरी की तिथि मतदान के लिए नियत थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार यहां दो दिन अतिरिक्त वोट डाले जाएंगे। करीब 33 हजार मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।
