न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया 2 बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. आइए आपको बताते हैं आखिरी मैच में किन खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर और कौन प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं.भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली है लेकिन चौथे मुकाबले में उसे हार मिली. अब इस टीम के खिलाफ आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी क्योंकि ये टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का आखिरी मैच है. अब सवाल ये है कि इस मुकाबले में जीत के लिए भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी?
