दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. फरवरी की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल सकता है अनुमान है कि उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. राजधानी दिल्ली में भी 2 दिन बारिश होने के आसार हैं.
